Kisan Samachar™ — भरोसे की खबर, हर किसान तक
हिंदी
आज › उपयोग की शर्तें

उपयोग की शर्तें

अंतिम बदलाव: 5 अक्टूबर 2026

1. यह सरकारी साइट नहीं है

Kisan Samachar एक स्वतंत्र, मुफ़्त सूचना वेबसाइट है, जिसे AgriMotion Engineering Pvt Ltd चलाती है। किसी योजना का आवेदन हमेशा सरकारी पोर्टल या कार्यालय में करें, और आवेदन के लिए किसी को पैसा न दें।

2. जानकारी, सलाह नहीं

भाव, मौसम, MSP, योजनाएँ और तिथियाँ सरकारी और खुले स्रोतों से ली जाती हैं और हर आँकड़े के साथ स्रोत दिया जाता है। फिर भी स्रोत में ग़लती, देरी या बदलाव हो सकता है। बेचने, बोने या आवेदन करने से पहले अपनी मंडी, ज़िला कार्यालय या सरकारी पोर्टल से पुष्टि करें।

3. मंडी भाव

मंडी भाव एगमार्कनेट (agmarknet.gov.in, कृषि विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय) से हैं, जो उन्हें मंडियों से लेता है। हम कुछ स्पष्ट रूप से ग़लत पंक्तियाँ (जैसे ₹0.01) हटाते हैं; बाक़ी जैसे मिले वैसे दिखाते हैं।

4. मौसम

मौसम पूर्वानुमान Open-Meteo (CC BY 4.0) से है, जो कई मौसम मॉडल पर आधारित है। यह मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनी की जगह नहीं लेता।

5. ज़िम्मेदारी

इस जानकारी के उपयोग से हुए किसी नुकसान के लिए संचालक ज़िम्मेदार नहीं है। ग़लती दिखे तो kisansamacharofficial@gmail.com पर लिखें — हम सुधार करके तारीख़ लिखते हैं।

6. सामग्री का उपयोग

आप यहाँ की जानकारी किसानों के हित में स्रोत बताकर साझा कर सकते हैं। फ़ोटो अपने-अपने लाइसेंस के तहत हैं (हमारे बारे में → फ़ोटो आभार)।